छत्तीसगढ़ में पहली बार होंगे 14 मंत्री, इन मंत्रियों के नाम लगभग फाइनल

Dec 25, 2024 - 00:45
 0  594
छत्तीसगढ़ में पहली बार होंगे 14 मंत्री, इन मंत्रियों के नाम लगभग फाइनल

छत्तीसगढ़ में भी होगा हरियाणा फार्मूला....

रायपुर - नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर साय कैबिनेट के बैठक की चर्चा शुरू हो गई है वही केबिनेट विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई अन्य नेताओं के दिल्ली दौरे के साथ ही इन कयासों को और हवा मिल गई है कहा जा रहा है की नगरी निकाय चुनाव से पहले साय कैबिनेट के नए मंत्रियों के नाम पर मोहर लग जाएगी दिल्ली दौरे पर गए विष्णुदेव साय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नए मंत्री के नाम पर फाइनल मुहर लगाएगें, दूसरी तरफ चर्चा इस बात की भी है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा वाला फार्मूला लागू किया जा सकता है। दरअसल हरियाणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधानसभा सीट हैं लेकिन यहां कैबिनेट में सीएम के अलावा 13 मंत्रियों को शामिल किया गया है जबकि सीएम भी वित्त , सामान्य प्रशासन सहित कई विभागों के मंत्री है, ऐसे में देखा जाए तो हरियाणा में 14 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार है, अब कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी इसी फार्मूले को लागू किया जा सकता है।

यानी छत्तीसगढ़ में भी सीएम के अलावा 13 मंत्री और बनाए जा सकते है।

बात करें छत्तीसगढ़ की तो फिलहाल यहा पर बृजमोहन अग्रवाल के स्टीफे के बाद सीएम के अलावा 10 मंत्री हैं, जबकि दो मंत्रियों के पद खाली है वहीं अगर हरियाणा वाला फार्मूला लागू होता है तो यहां भी तीन और मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

 नियम के मुताबिक प्रदेश की विधानसभा सीटों के 15% विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में साढ़े 13 का आंकड़ा आता है, वही मंत्री मंडल के संभावित नामो की अगर बात कर ली जाए तो यह माना जा रहा है कि भाजपा ने इस बार कम से कम एक सीनियर नेता को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला लिया है ऐसे में यह माना जा रहा है कि अमर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को कैबिनेट में जगह मिल सकती है तो वही एक नए विधायक का नाम भी मंत्री मण्डल की रेस में आगे चल रहा है, कहा जा रहा है कि दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है मामला राज्य का हो या केंद्र का कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या सीमित होती है। भारतीय संविधान कहता है कि केंद्रीय कैबिनेट में सदस्यों की संख्या लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या का 15 फीसदी तक ही हो सकती है यही नियम राज्यों की विधानसभा में भी लागू होता है, विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या कितनी होगी उनके 15 फीसदी तक ही मंत्रियों की संख्या हो सकती है इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की 90 सीटों का 15%, 13.5% सीट होता है, तो ऐसे में प्रदेश सरकार 3 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दे सकती है।

अब देखने होगा कि 3 नए मंत्री आखिर कौन होते है और आखिर किन 3 नमो पर विष्णु देव साय केंद्रीय नेतृत्व से मुहर लगवा कर आते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow