सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन...

सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवासों का किया गया भूमिपूजन

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इसी को लेकर आज बुधवार को विकासखण्ड स्तरीय प्रधानमंत्री आवासों का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत खोपा में मुख्यातिथि भटगांव विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवासों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के पक्का मकान बनाने के सपने को साकार कर रही है। पहली कैबिनेट की बैठक में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 18 लाख आवास की स्वीकृति पर मुहर लगाई है।इस योजना के तहत विकासखण्ड भैयाथान में 4720 हितग्राहियों को आवासों की स्वीकृति मिली है। 732 आवासों का आज नींव खुदाई कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, संतलाल प्रजापति,मडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन उजागिर लाल ने किया। इस दौरान ठाकुर राजवाड़े,अभय सिंह,सरपंच सुखलाल,बिहारी विश्वकर्मा,जनपद सीईओ उपेंद्र तिवारी,एसडीओ आरईएस अमित तामकर, विकासखण्ड समन्वय अमित खैरवार,तकनीकी सहायक नवीन जायसवाल,योगेश कुशवाहा,सचिव उदय प्रताप सिंह,आवास मित्र अजय कुशवाहा सहित काफी संख्या में आवास हितग्राही व ग्रामीण उपस्थित थे। 

बूथों पर याद किए गए अटल जी :- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर भैयाथान क्षेत्र के सभी बूथों पर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की गई इस दौरान राजीव प्रताप सिंह,शैलेन्द्र गुप्ता, अजय अग्रवाल,अनिल सिंह,सचिव आनन्द सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू करौंदामुड़ा,बड़सरा के बूथ के अटल चौक पर पहुंच सुशासन दिवस पर कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य- आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेई ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया। इस दौरान रामू गोस्वामी, रमाशंकर यादव,परमेश्वर यादव,जगनारायण सिंह,रोहित पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।