Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित भैयाथान जनपद पंचायत क्षेत्र अंर्तगत धरमपुर-चिकनी गांव है। यहां एक अद्भुत घटना ने सभी को चौंका दिया है आज 29 दिसंबर को खुदे एक बोरवेल से पानी की बजाय आग की लपटे निकलती दिखाई दे रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे पूरे जिले में चर्चा का माहौल बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरवेल की खुदाई के कुछ समय बाद ही इसमें से आग की लपटे उठने लगी। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।वहीं जानकारों का मानना है, कि यह घटना रासायनिक प्रतिक्रिया का परिणाम हो सकती है ,आमतौर पर जब पानी के साथ सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) और हाइड्रोजन (H2) जैसे तत्व मौजूद होते हैं तो इस तरह की आग लग सकती है ।