माजदा ट्रक और ऑटो के बीच भयानक टक्कर एक की मौत 11 घायल...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- कोतवाली थाना क्षेत्र में माजदा ट्रक और ऑटो के बीच भयानक टक्कर हो गई। यह हादसा नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय हुआ माजदा ट्रक और ऑटो के बीच हुई इस भीषण टक्कर में ऑटो के परखचे उड़ गए। 

दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 10 महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पचिरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सभी घायल लोग ग्राम बरूल के निवासी हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद 6 लोगों को गंभीर हालत में अम्बिकपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।