Love ट्राएंगल में युवक की हत्या, Ex Girlfriend और उसके प्रेमी सहित 9 गिरफ्तार

Dec 30, 2024 - 23:12
 0  255
Love ट्राएंगल में युवक की हत्या, Ex Girlfriend और उसके प्रेमी सहित 9 गिरफ्तार

सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात 24 वर्षीय युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसे लव ट्रायंगल का मामला बताया जा रहा है। चेतन की पूर्व प्रेमिका और उसके नए प्रेमी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

चेतन और रोशनी दोनों की मां पुलिस विभाग में कार्यरत.....

सिविल लाइन में रहने के दौरान हुआ था दोनों में प्यार......

शहर से बाहर जाने पर युवती दूसरे प्रेमी से संपर्क में आई.....

भिलाई। सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसके पीछे लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में युवक की एक्स गर्लफ्रेंड सहित नौ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

दोनों की मां पुलिस आरक्षक

रविवार की रात पुलिस लाइन दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय चेतन साहू की हत्या की गई है। युवक की मां रुक्मणि साहू आरक्षक हैं और भिलाई नगर थाना में पदस्थ हैं। वहीं उसकी पूर्व प्रेमिका रोशनी लकड़ा की मां आसमति लकड़ा भी आरक्षक हैं और वर्तमान में वो अंबिकापुर में पदस्थ हैं।

सिविल लाइन में रहने के दौरान बना प्रेम संबंध

रोशनी और चेतन पहले पुलिस लाइन में ही रहते थे। इसी के चलते रोशनी और चेतन साहू के बीच अच्छी जान पहचान थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। इसी बीच रोशनी का कसारीडीह के रहने वाले कुलेश्वर साहू से संपर्क हुआ, जिसके बाद उसने चेतन से बातचीत कम कर दिया था।

मां का ट्रांसफर होने पर अंबिकापुर चली गई थी युवती

रोशनी की मां का स्थानांतरण अंबिकापुर होने के बाद रोशनी भी वहां चली गई थी। बीते 24 दिसंबर को वो दुर्ग आई थी। चेतन को इसकी जानकारी हुई तो उसने उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बोला। रोशनी उससे मिलना नहीं चाहती थी और उसने अपने दूसरे प्रेमी कुलेश्वर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने योजना बनाई।

दोबारा दुर्ग आई तो चेतन ने मिलने बुलाया

योजना के अनुसार रोशनी ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चेतन को मिलने के लिए सिविल लाइन के पास बुलाया। वहां पर कुलेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ पहले से ही था। चेतन को देखते ही कुलेश्वर और अन्य आरोपितों की लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए दूसरे घर में घुसा था चेतन

अपनी जान बचाने के लिए चेतन सिविल लाइन के एक घर की बाउंड्रीवाल के भीतर कूदकर गया। आरोपित भी उसके पीछे पीछे अंदर गए और वहां घुसकर उसे बेदम पीटा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो सभी आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चेतन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मौत

अस्पताल में रात में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। रात में ही पद्मनाभपुर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी शुरू की और सुबह तक प्रेमिका सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में दो अन्य फरार लोगों की भी तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow