पूर्व मंत्रियों के पुत्र आमने सामने, विभाष ने बिगाड़ा समीकरण....

Sep 12, 2023 - 15:37
 0  502
पूर्व मंत्रियों के पुत्र आमने सामने, विभाष ने बिगाड़ा समीकरण....

रायगढ़ - प्रदेश में सबसे ज्यादा घमासान रायगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहा है चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस इन दिनों रायगढ़ से कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री के बेटे आमने सामने है जब से कांग्रेस के लोगो को यह जानकारी हुई है कि रायगढ़ के वर्तमान विधायक के कार्य से जनता खुस नही है तब से रायगढ़ कांग्रेस में दावेदारी करने वालो की बाढ़ सी आ गई है। लेकिन रायगढ़ कांग्रेस में वर्तमान स्थिति को देखे तो दो दावेदारों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है एक तो पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता के पुत्र अरुण कुमार गुप्ता व दूसरे पूर्व मंत्री स्व. शक्राजीत के पुत्र वर्तमान विधायक प्रकाश नायक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है स्थिति यह है कि कभी भी किसी के भी नाम की घोषणा हो सकती है बहरहाल देखना यह है कि क्या रायगढ़ के वर्तमान विधायक की टिकट कटती है या नही। 

रायगढ़ में कांग्रेस के दावेदारों की बाढ़ को देखकर एक सवाल सबके मन मे उमड़ रहा है कि जब कांग्रेस के दावेदारों को कांग्रेस के ही विधायक के कार्य संतुष्टि पूर्ण नहीं लग रहे है तो फिर भला जनता कैसे संतुष्ट होगी?

विभाष ने बिगाड़ा खेल.....

इस बीच सबसे बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है कि वर्तमान में विभाष को भी कम नही आका जा सकता क्योंकि मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते है विभाष। सूत्रों की माने तो विभाष ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है यही ऐसा तो नही की मुख्यमंत्री का इशारा विभाष की ओर है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow