वार्ड 04 में बदलाव की लहर: निर्दलीय प्रत्याशी मयंक मनहर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

Feb 10, 2025 - 10:42
 0  26
वार्ड 04 में बदलाव की लहर: निर्दलीय प्रत्याशी मयंक मनहर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

*मयंक बोले - नेता नहीं बेटा हूं, वार्ड को शहर का आदर्श वार्ड बनाऊंगा, पार्षद बनने पर सैलरी जनता को समर्पित’*

रायगढ़, 10 फरवरी 2025 - नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में वार्ड 19 के साथ वार्ड 04 सबसे अधिक सुर्खियों में है। यहां किसी अनुभवी राजनेता के बजाय 27 वर्षीय युवा प्रत्याशी मयंक जेठुराम मनहर ने चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे मयंक, अपनी दूरदर्शी सोच और सक्रिय जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं का विश्वास जीत रहे हैं। मयंक खुद को नेता नहीं, बल्कि वार्ड का बेटा मानते हैं और जनता के बीच इसी पहचान के साथ काम कर रहे हैं। मयंक की युवा सोच और जमीनी जुड़ाव ने भाजपा और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड में बदलाव की इस लहर ने चुनावी मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। ऐसे में यह चुनाव महज एक पारंपरिक मुकाबला नहीं, बल्कि रायगढ़ की राजनीति में नई शुरुआत का संकेत बनता दिख रहा है।

*शिक्षा और तकनीकी समझ से लैस युवा चेहरा*

मयंक मनहर का सबसे बड़ा गुण उनकी शिक्षा और तकनीकी समझ है। सिविल इंजीनियर होने के नाते वे नालियों, सड़कों, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचागत समस्याओं को न केवल अच्छी तरह समझते हैं बल्कि उनके समाधान के लिए भी पूरी तरह सक्षम हैं। जहां वार्ड के पारंपरिक राजनीतिक दलों के प्रत्याशी इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों और इंजीनियरों पर निर्भर होते हैं, वहीं मयंक खुद एक विशेषज्ञ के रूप में इन मुद्दों का ठोस समाधान निकाल सकते हैं।

*विजन: वार्ड 04 को रायगढ़ का मॉडल वार्ड बनाना*

मयंक का कहना है उनका विजन केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की है। यह योजनाएं नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं, जिससे इस क्षेत्र में जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इनमें सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण, जल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान, कब्रिस्तान का नव निर्माण और बाउंड्रीवाल बनवाना, युवाओं के लिए सामुदायिक जिम की व्यवस्था, ऑक्सीजोन, खेल मैदान का निर्माण, और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना शामिल हैं। इसके अलावा, मयंक ने जन चौपाल आयोजित करने, शिकायत पेटियां लगाने, सार्वजनिक पानी टंकी का निर्माण, नाले के किनारे पत्थर लगाने जैसे कदमों के जरिए क्षेत्रीय विकास को और गति देने की बात कही है। इन पहलुओं के माध्यम से मयंक वार्ड को एक समृद्ध, सुरक्षित और सुविधाजनक क्षेत्र बनाने का प्रयास करेंगे, जो पूरे रायगढ़ के लिए मॉडल वार्ड के रूप में एक आदर्श प्रस्तुत करेगा।

*मयंक बोले – ‘मेरी सैलरी वार्ड को होगी समर्पित’*

मयंक का एक और बेजोड़ वादा है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर वे पार्षद बनते हैं, तो वे अपनी सैलरी को पूरी तरह से वार्ड के विकास में समर्पित करेंगे। यह पहल वार्डवासियों में मयंक के प्रति विश्वास और उत्साह को और बढ़ा रही है, क्योंकि यह उनका जनता के प्रति समर्पण और सच्ची सेवा का प्रतीक है।

*मयंक का संकल्प: वार्ड 04 बनेगा रायगढ़ का पहला ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर’*

मयंक का लक्ष्य है कि वार्ड 04 को रायगढ़ का पहला ऐसा वार्ड बनाया जाए, जहां सभी सरकारी सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंचें। इसके लिए वह एक ऑफिस बनाएंगे, जहां नगर निगम से जुड़े सभी काम आसानी से हल हो सकेंगे, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों में न जाना पड़े। मयंक हमेशा 24 घंटे वार्डवासियों की मदद के लिए तैयार रहेंगे और उनकी समस्याओं को जल्दी हल करने के लिए डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे। वार्ड में शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी ताकि लोग अपनी शिकायतें आसानी से दे सकें। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक जल्दी पहुंचे, इसके लिए मयंक की टीम बुजुर्गों और असहाय लोगों को घर-घर सेवा देगी। मयंक का मुख्य उद्देश्य वार्ड 04 को एक अच्छा, सुविधाजनक और आत्मनिर्भर स्थान बनाना है। लोग अपनी समस्याओं के लिए सीधे 7987207441 पर संपर्क कर सकते हैं।

*पारंपरिक सियासत को चुनौती देता एक युवा जनविश्वास!*

मयंक ने कांग्रेस के अमृत काटजू और भाजपा के मनोहर राम कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं को चुनौती देकर चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। वार्ड में चर्चा जोरों पर है कि शिक्षित, युवा और तकनीकी रूप से दक्ष मयंक ही सच्चे मायनों में विकास की नई राह दिखा सकते हैं। राजनीति की समझ उन्हें पिता जेठूराम मनहर से विरासत में मिली है, लेकिन उनकी सोच स्वतंत्र और आधुनिक है। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ जनता की सेवा को अपना लक्ष्य मानते हैं। यही कारण है कि वार्ड के लोग उन्हें बदलाव और बेहतर भविष्य का वास्तविक विकल्प मान रहे हैं।

11 फरवरी को जनता के पास मौका

वार्ड की जनता के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है! यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि अपने वार्ड के भविष्य को संवारने का अवसर है। मयंक मनहर वह युवा, शिक्षित और ईमानदार चेहरा हैं, जो केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस योजनाओं के साथ मैदान में उतरे हैं। सोचिए, अगर ऐसा प्रत्याशी जो अपना वेतन तक जनता के हित में लगाने को तैयार है, अगर आज चूक गए तो फिर कब? यह समय है बदलाव का, योग्य नेतृत्व को जिताने का! अगर मयंक जैसे होनहार युवा को समर्थन नहीं मिला, तो राजनीति में बदलाव लाने का सपना धुंधला पड़ सकता है। 11 फरवरी को वार्ड 04 के मतदाताओं के पास मयंक मनहर को समर्थन देने का अवसर है। अगर वार्ड को विकास की नई दिशा चाहिए, तो यह सही मौका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow