147 तीर्थयात्री अयोध्या के लिऐ हुए रवाना...

नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल ने दिखाई बस को हरी झंडी..

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- राज्य सरकार की अयोध्या धाम तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज जिले के 147 यात्रियों को नगरपालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और समस्त तीर्थ यात्रियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के 128 एवं शहरी क्षेत्र के 14 तीर्थ यात्रियों को आज जनपद कार्यालय के सामने से निजी बस से अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। यात्रियों की देखरेख एवं मार्गदर्शन के लिए पांच शासकीय कर्मचारियों को भी बतौर सहयोगी नियुक्त करते हुए रवाना किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस तीर्थयात्रा योजना की सराहना करते हुए  कहा कि गरीब एवं बुजुर्ग छत्तीसगढ़ वासियों को राम जन्म भूमि समेत अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है, उन्होंने तीर्थ यात्रियों के सकुशल वापस लौटने की कामना की और सभी के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद लिया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।

 इस अवसर पर जनपद पंचायत सूरजपुर के सीईओ विनोद सिंह, अर्जुन गुर्जर, उपेंद्र तिवारी, पुनीत सिंह के अलावा अग्रसेन वार्ड के तीर्थ यात्रियों मे शांति देवी केवट, शांति सारथी, मानमती साहू, रामकुमारी देवांगन, लालमुनी देवांगन, सुखमाया देवांगन, ज्योत्सना राज शर्मा, भगमनिया साहू, सुमित्रा रजक सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री उपस्थित रहे। कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज को यह जानकारी प्रेस क्लब सूरजपुर के अध्यक्ष प्रवेश गोयल ने दी ।