डॉन बनने की ख्वाहिश, 11 नग हथियार के साथ गिरफ्तार

Sep 14, 2025 - 09:58
 0  204
डॉन बनने की ख्वाहिश, 11 नग हथियार के साथ गिरफ्तार

दुर्ग। थाना उतई पुलिस ने ग्राम उमरपोटी में लगातार दहशत का माहौल बना रहे कुख्यात बदमाश राजा उर्फ राहुल पवार (25) और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है। आरोपी लंबे समय से ग्रामीणों को डराने-धमकाने और गुंडागर्दी करने की वजह से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था। बदमाश राजा को डॉन बनने की ख्वाहिश थी। इसलिए वो गांव में अपने आप को बड़ा गुंडा साबित करने के लिए धारदार हथियार लेकर इधर-उधर घूमता रहता था और लोगों को जान से मारने की धमकी देता था।

आरोपी राजा गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। लेकिन लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसने उस लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर अपने पास रखकर उससे जबरदस्ती बात करने और प्यार करने का दवाब बना रहा था। लड़की के मना करने पर उसने उसके और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। यहां तक की पीड़िता के भाई से कहता था कि मैं तेरी बहन से ही शादी करूंगा और चाकू लहराकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव में लगातार लोगों को मन में खौफ पैदा करना चाहता था। इसलिए वो लोगों को मारने डराने और धमकाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता था। लंबे समय से आरोपी की दहशत से परेशान गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस की यह कार्यवाही बेहद जरूरी थी, जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल वापस लौट सके। थाना उतई पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow