Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में फरसा से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मृतक की पत्नी ने आरोपी के नि:संतान होने पर ताना मारा था। इसी बात से नाराज होकर उसने महिला के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्रम्हपुर के पटेलपारा निवासी सूरजदेव टेकाम पिता नार सिंह उम्र ४० वर्ष की कोई संतान नहीं है। 27 दिसंबर को इसके पड़ोस में रहने वाले घासीराम की पत्नी ने उसे नि:संतान होने की बात कहते हुए ताना मारा। इससे सूरजदेव आक्रोशित हो गया और फरसा से घासीराम पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से घासीराम की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सूरजदेव टेकाम को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त फरसा जब्त कर लिया है।