कलेक्टर ने केशवनगर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ....

1.

धान उपार्जन केंद्र में किसान और हमाल के अलावा अन्य लोग ना रहें उपस्थित - कलेक्टर.....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....

 सूरजपुर :- केशवनगर की धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपार्जन केंद्र के प्रबंधक से धान खरीदी से संबंधित पंजी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बारीकी से धान खरीदी रजिस्टर, निरीक्षण पंजी, बारदाना पंजी व निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में धान का विक्रय करने आये कृषक  अरविंद राम से बेचे गए धान की जानकारी लेकर पंजी मिलान भी की। इसके साथ ही उन्होंने धान उठाव के संबंध में प्रबंधक से जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने नमी मापक यंत्र पर धान का गुणवत्ता परीक्षण भी कराया और धान केंद्र में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान उपार्जन केंद्र में किसान और हमाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित ना रहें।