Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....
सूरजपुर । आईएएस रोहित व्यास के रूप में जिले को मिला 9वां कलेक्टर। आज कलेक्टर रोहित व्यास ने पदभार ग्रहण कर सूरजपुर जिले की कमान संभाली। पदभार संभालते ही कलेक्टर ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के विभाग प्रमुख व संबंधित अन्य अधिकारियों से परिचय किया। इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बेहतर समन्वय स्थापित कर सूरजपुर को विकास की नई दिशा देगा।
उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रशासनिक सेवक है और प्रशासनिक सेवक होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना और लोकहित व जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके पूर्व कलेक्टर श्री रोहित व्यास के पास जिला दुर्ग में आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई व अपर कलेक्टर (अतिरिक्त प्रभार) का पद था।