एसडीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण...

आयुष्मान कार्ड वितरण सहित बीएमओ को दिये आवश्यक दिशा निर्देश.....

 कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर / भैयाथान :- कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में भैयाथान एसडीएम सागर सिंह के द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान का निरीक्षण मंगलवार को किया गया।निरीक्षण में उन्होंने महिला व पुरूष वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना व मरीजों के उचित इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। साथ ही 15 जनवरी तक बने हुए आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों को शत प्रतिशत वितरण करने के निर्देश बीएमओ को दिए है। विदित हो कि बीते मंगलवार को एसडीएम सागर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीड़ी कक्ष, भोजन कक्ष,दवाई वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने समय पर मरीजों भोजन देने व समय पर इलाज करने के साथ दवाई वितरण करने के निर्देश दिए,वही हॉस्पिटल के पाईप लाइन में लीकेज होने के कारण वार्ड में गंदगी को देख नाराजगी व्यक्ति की।जहां पाइप लाइन को तत्काल ठीक कराने के साथ ही सिकल शेल व एनिमिया के जांच में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। वही ग्राम झिलमिली में चल रहे आयुष्मान कार्ड वितरण के सम्बंध में मौके पर जाकर जानकारी लिया गया,और 15 जनवरी तक सभी हितग्राहियों को बने हुए आयुष्मान कार्ड को शत प्रतिशत वितरण करने के निर्देश दिए हैं।वही 4 हितग्राहियों को उनके घर जाकर नवीन आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया है।