Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई साथ मिलकर वॉर्ड नम्बर 2 में प्रभु श्री राम अयोध्या मंदिर के लिए निमंत्रण दिया.....
विपिन मिश्रा......✍️
रायगढ़ :- नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा आज स्थानीय वॉर्ड 2 में संगठन के संस्थापक रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान ,प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह.सहित सभी सम्मानिय पदाधिकारी देव विश्वकर्मा, रश्मि खलखो सरोज गुप्ता विजय मिश्रा, रानू पटेल, हेमलता सिंह, अनिता मिश्रा,संजय गुप्ता,अनिरुद्ध गुप्ता, प्रदीप पटेल,गंगा जोल्हे , की गरिमामय उपस्थिति में कौमी एकता के संदेश के साथ आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण नगर निगम वॉर्ड नम्बर 2 में दिया गया जिसमें कौमी एकता प्रभु श्री राम अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण कार्यक्रम नेतृत्व हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म से बलबीर शर्मा, विजय मिश्रा, सुषमा खलखो,सैय्यद इफ्तेखार चिंटू, परमजीत सिंह भाटिया ,रश्मि खलखो के हाथों कौमी एकता के मिसाल कायम करते हुए देश को एक सूत्र में बांधने उद्देश्य जन जन के घर जाकर दिया गया और 22 जनवरी को अपने अपने घर पर दीप जलाकर प्रभु श्री राम सीता मैया के जय घोष करने निवेदन किया संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा ने जहां ऐतिहासिक मंदिर का बनना को प्रभु श्री राम की इच्छा बताया ।
वही नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ने कहा प्रभु श्री राम सब के हैं और ये बेहतरीन मौका को हमारे देश के सभी धर्म पंथ को नहीं गवाना चाहिए 500 साल से ऊपर हो चुके प्रभु श्री राम जन्मभूमि विवाद ने उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद 22 जनवरी भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है जिसके सम्मान हमें वो हर विवाद को जो हमारे बीच अलगाव पैदा करता है उसे धर्म गुरुओं को एकमत होकर बिना कोर्ट सहारे के विवाद हल करनी चाहिए और सुंदर भारत एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए श्याम गुप्ता 30 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं इसके पूर्व 13 फरवरी 1996 सर्वधर्म सद्भावना पदयात्रा रायगढ़ से लूथरा शरीफ बिलासपुर रतनपुर महामाया मंदिर रमजान माह के 1 महीने की रोजा रखकर अपने साथियों के साथ रात दिन पैदल चलकर कौमी एकता के सन्देश सर्वधर्म सद्भावना के दे चुके है वहीँ राष्ट्रीय युवा सचिव हिमांशु ने प्रभु श्री राम जी के चरित्र से आत्मसात करके भारत रामराज्य की कल्पना को साकार करने की बात कही प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह ने कौमी एकता संदेश अयोध्या प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया ।