सेवानिवृत्त होने वाले तीन शिक्षकों को पेशन आदायगी आदेश सहित श्री फल शाल भेट कर किया गया विदा....

सर्वप्रथम कलेक्टर द्वारा पेंशन अदायगी का दिया गया आदेश दिया गया तत्पश्चात विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पेंशन आदायगी आदेश सहित श्री फल भेट कर किया गया विदा....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :-भैयाथान विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा बासठ वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवा निवृत होने वाले तीन शिक्षकों को बीईओ घनश्याम सिंह ने सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद ही पेशन अदायगी आदेश सहित श्रीफल, शाल भेंटकर अपने कार्यालय से विदा किया। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक हीरालाल, गोविन्दराम और शिवप्रसाद वर्मा 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर बीते रविवार को सेवानिवृत हो गए। बीईओ घनश्याम सिंह ने सेवानिवृत होने वाले तीनों शासकीय सेवकों को सोमवार को सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए इनको पेंशन अदायगी आदेश तत्काल प्रदान किया।

साथ ही श्रीफल एवं शाल भेंटकर औपचारिक रूप से कार्यालय से विदाई करते हुए आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। 

इस दौरान बीआरसी अजेंद्रनाथ दुबे, जन शिक्षक यशवंत सिंह, अभय वर्मा, अमरनाथ चौबे,वरिष्ठ शिक्षक सत्येंद्र सिंह,जयशंकर मिश्रा,अवधेश यादव सहित कार्यालय के स्टाफ शिवलाल पैकरा, निर्मल एक्का,गौरव गुप्ता,पुष्पलता तिवारी,बसंत शिवबालक,राजमणि,शोभा सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।