अंदर गंदगी के ढेर में रहने को मजबूर भारत माता, कहां गए वो गए वो वीर सपूत .... क्या रसूखदारों के आगे हो गए नतमस्तक ...

Apr 4, 2024 - 16:39
 0  136
अंदर गंदगी के ढेर में रहने को मजबूर भारत माता, कहां गए वो गए वो वीर सपूत .... क्या रसूखदारों के आगे हो गए नतमस्तक ...

भारत माता को माता के सपूतों ने अपने प्रचार की खातिर सामने लगा दिया होर्डिंग

 

रायगढ़ । शहर के कोतरा रोड दशरथ पान ठेला के सामने कुछ साल पहले भारत माता की एक मिट्टी की बनी मूर्ति स्थापित की गई थी और इस जगह को भारत माता चौक नाम दिया गया था। कालांतर में यहां भारत माता विलुप्त होती दिखाई दे रही है।

कुछ सालों पूर्व स्थानीय लोगों ने एक मंदिर नुमा बनाकर भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कालांतर में कुछ रसूखदार युवकों द्वारा भारत माता प्रतिमा यानि स्थल को अपने प्रचार की खातिर सामने में एक बड़ा सा होर्डिंग लगाकर भारत माता को हाशिए पर धकेल दिया। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया की जिन रसूखदार यवकों द्वारा भारत माता के द्वार के सामने होर्डिंग लगाया है उनसे कहने का साहस कौन करेगा ? कहते हैं कौन उनसे लड़ने जायेगा भाई ? जब हमने स्थानीय कुछ लोगों से बात करना भी चाहा तो कोई खुल कर बोलने से गुरेज करते नजर आए, बस इतना कहा की आप मीडिया के लोग ही कुछ कर सकते हो। 

तो क्या शहर में भारत माता की खातिर आवाज उठाने वाला अब कोई नहीं रह गया है। कहां गए वो संगठन और देश भक्ति का नारा देने वाले, जिस भारत माता के नाम से शहर को गूंजाए मान करते फिरते हैं आज वही लोग इन रसूखदार युवाओं के आगे नतमस्तक नजर आ रहे हैं। यहां पर भारत माता को माता के सपूतों ने हाशिए पर धकेल कर गंदगी के ढेर में रहने को मजबूर कर दिया है। अब उस होर्डिंग के सामने आटो वालों ने अपना आटो स्टेंड बना लिया। 

अब देखना है की इस भारत माता को जिंदाबाद का नारा लगाने वाले इन रसूखदार युवाओं की गुलामी की जंजीर से आजाद करा पाते हैं या फिर भारत माता जिंदाबाद का नारा महज एक राजनीतिक स्टंट मात्र रह गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow