Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक किशोरी के साथ परिचित को बंधक बना कर सामूहिक अनाचार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि वह जिस परिचित के साथ वापस घर लौट रही थी उस परिचित युवक को 6 बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पकड़ कर रखा था और शेष दो बदमाश संजय सिंह और मटुकधारी ने उसके साथ बलात्कार किया।
जयनगर थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में आरोपी संजय सिंह आ. मुखदेव सिंह 25 वर्ष, मटुकधारी सिंह आ. चिरंजी सिंह निवासी बीरपुर, अमित रंजन भगत आ. स्वर्गीय चिरंजी सिंह, अनिल सिंह आ. गंगा प्रसाद, पीतांबर यादव आ. गुलाब यादव, खेल साय आ. चिरंजी सिंह, सुरेश कुमार आ. रामदेव सिंह सभी निवासी ग्राम वीरपुर अन्य साथी नरेंद्र सिंह आ बोधन सिंह निवासी कुम्दा कॉलोनी के खिलाफ धारा 363 ,376 डी ए भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4-6 एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल सूरजपुर भेज दिया गया है।