Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
ऑटो से शादी समारोह मे शामिल होने जा रहा परिवार केशवनगर के समीप पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर / बिश्रामपुर :- राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक पिकअप की वाहन के चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो वाहन को तेज ठोकर मार दी जिससे ऑटो कई बार पलटी खाते हुए दूर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना से ऑटो में एक ही परिवार सवार एक छह वर्षीय बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर में उपचार चल रहा है। जहां ही उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के व्य संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शे एनएच-43 पर एसआर पेट्रोल पंप के पर समीप एक पिकअप वाहन का चालक तेज रफ्तार से बिश्रामपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान ग्राम कुरुवां केनापारा से ऑटो में एक ही परिवार के सात लोग सवार तेलाईकछार एक शादी समारोह शामिल होने जा रहे थे। ऑटो के चालक में ने केशवनगर के समीप स्थित एसआर पेट्रोल पंप में जैसे ही तेल डलवाने अपनी वाहन को पंप की ओर मोड़ा पिकअप वाहन के चालक ने तेज ठोकर मार दी। जिससे ऑटो वाहन पलटी खाते हुए दूर जा गिरी और वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार शुरू हो गई। दुर्घटना में रामधारी पिता गेंदुराम 60 वर्ष, जगेसिया पिता केशवर 50 वर्ष, हंस पिता संतोष 6 वर्ष, धनेस्वरी पिता इन्द्रराज 35 वर्ष, राधिका पिता नुमेस्वर 32 वर्ष, तमेस्वर पिता रामदुलार 25 वर्ष, थलेश्वर पिता नुमेस्वर 8 वर्ष सभी सात लोग घायल हो गए। घायलों को बिश्रामपुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बिश्रामपुर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इलाज शुरू कर दिया है।