अपराध :- मलकिन की नाबालिग बेटी को बिस्तर तक खीच रहा था नौकर परिवारजनों ने मिलकर कर दी हत्या और लटका दिया फाँसी के फंदे पर....

फाँसी के फंदे पर मिले युवक की लाश पोस्टमार्टम मे हत्या की पुष्टि चारों आरोपियों को पुलिस ने किया जेल दाखिल.....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :-  जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा में बीते 2 मई को एक पेड़ के नीचे युवक की लाश मिली थी। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस युवक की हत्या के आरोप में एक महिला, उसकी दो नाबालिग बेटियों व उसके भाई को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी महिला के घर पर रहकर मजदूरी करता था। 30 अप्रैल की रात वह उसकी एक नाबालिग बेटी को गलत नीयत से बिस्तर पर खींच रहा था। बेटी के शोर मचाने के बाद चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने शव के गले में रस्सी बांधकर पेड़ के नीचे रख दिया था।