Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- नगर के के रिंग रोड किनारे स्थित एक घर में मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार घुसकर पलट गई। हादसे में घर के बाहर खाट पर बैठी महिला व कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घर के पास ही रहे तीन बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूरजपुर रिंग रोड स्थित परशुराम मंदिर के पास घर के बाहर मंगलवार की रात करीब 8 :00 बजे राम बाई नामक महिला अपने 2 बच्चों के साथ खाट पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में कार क्रमांक सीजी 29 एसी-9118 आई और महिला को टक्कर मारते हुए घर में घुसकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम बाई और कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला के 2 बच्चे व कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों द्वारा घायल दोनों बच्चों व कार के भीतर से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
एक बच्चे की हालत गंभीर :- हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं खाट भी टूट गई। अस्पताल में भर्ती महिला के एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में सवार 4 घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची थी।