Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
शिवप्रसाद नगर के बरकेला मैदान मे जुटे जनप्रतिनिधि व आमजन....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम भंवराही - शिवप्रसादनगर मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास का आज वर्चुअल उद्घाटन किया। जिस हेतु शिवप्रसाद नगर हाल्ट स्टेशन के समीप बरकेला मैदान पर आमजन व जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में वर्चुअल लाइव उद्घाटन कार्यक्रम बीते सोमवार को संपन्न हुआ। मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 554 रेलवे स्टेशन एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास का वर्चुअल शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।जहां भंवराही शिवप्रसाद नगर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक AB-58 अंडरपास का भी उद्घाटन शिवप्रसाद नगर हाल्ट स्टेशन के समीप बरकेला मैदान पर किया गया। जिस हेतु टेंट पंडाल की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। बीते सोमवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं जन सामान्य उपस्थित रहे रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार देश के विभिन्न स्थानो पर स्थित स्टेशन जिन्हें पुनर्विकसित करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड ने निर्धारित किया है। जन सामान्य को सुविधा देने की दृष्टिकोण से रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का नई तकनीक से निर्माण किया जाना हैl इस वर्चुअल कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री द्वय राव साहब पाटील दानवे व दर्शन जरदोष,स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सरपंच,जनपद सदस्य गण, गणमान्य नागरिक एवं आम जनमानस उपस्थित रहे ।