Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत माध्यमिक शाला बुंदिया में पदस्थ शिक्षक राम लखन सिंह का बीते गुरूवार को रात्रि लगभग 2 :00 बजे ईलाज के दौरान अम्बिकापुर में निधन हो गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह को दुखद घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को दिवंगत शिक्षक के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवंगत शिक्षक के आश्रित परिवार में उनके धर्मपत्नी तुवी सिंह व बच्चों को अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया तथा आश्रितजनों को विभागीय हर संभव मदद करने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान संकुल समन्वयक अभय वर्मा, महेश प्रजापति, पुष्पराज सिंह, ताराचंद गुप्ता, कन्नीलाल प्रजापति, महेश प्रताप सिंह, शिक्षक गुलाब देवांगन खिरोधन सिंह, रोहित राजवाड़े, प्रकान्त जायसवाल, प्रकाश चंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महेश राम ठाकुर, राजमोहन राजवाड़े, नईमुद्दीन अंसारी इत्यादि उपस्थित रहे ।