जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव बने श्याम गुप्ता.....

सौपे गये दायित्वों का निष्ठापुर्वक करुगा निर्वहन बहुत जल्द किया जायेगा संगठन का विस्तार प्रक्रिया है जारी :- श्याम गुप्ता....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

न्यूज हेड :- विपिन मिश्रा....✍️

 रायपुर / रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ /सामाजिक कार्य मानव कल्याण में हमेशा सक्रिय रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मार्शल आर्ट्स विख्यात अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमुख वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव बनाया गया है जो मजदूर हितों के लिए कार्य करती है जिनके लिए श्याम गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय ब्रजेश शर्मा एवं राष्ट्रीय एवं राज्य के सम्मानीय पदाधिकारियों सहित अपने जिले के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि मजदूरों हितों के लिए जो प्रदेश स्तर दायित्व मुझे दिया गया है उसमें पूरी ईमानदारी के साथ अपने संघठन एवं हमारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आशीर्वाद सहित मेरे अनुज रायगढ़ विधानसभा के विधायक छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मेरे पिता तुल्य बड़े भैया बलबीर शर्मा ,गोकुल पटनायक के कुशल मार्गदर्शन मे मजदूरों के हितों के लिए बढ़िया सेवा कार्य करने के प्रयास करूंगा ।

उक्त कथन श्याम गुप्ता ने की है समाजसेवी श्याम गुप्ता की नियुक्ति पर प्रदेश में खुशी की लहर है वो जमीनी स्तर पर समाज सेवा करने के नाम से जाने जाते हैं जिन्हें प्रदेश सहित उनके राष्ट्रीय स्तर के चाहने वालों की बधाई आ रहा है जिसे श्याम गुप्ता ने अपने बड़ो के आशीर्वाद छोटो के प्यार आशीर्वाद माना है और जल्द प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार के साथ साथ मजदूरों को संगठन से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य के लिए शासन प्रशासन से लाभ दिलवाने को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की है ।