Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मजदूर हो या ड्राइवर इनके सुरक्षा व्यवस्था के गाइड लाइन के कितने पालन कर रहे हैं उद्योग....
अब किसी भी मजदूर साथियों के साथ गलत होने नहीं देंगे मजदूर है तो अडानी है या अन्य उघोग - श्याम गुप्ता....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
न्यूज हेड :- विपिन मिश्रा...✍️
रायगढ़ :- जिले में विकास के नाम पर आई सैकड़ों उघोग जिनके आवश्यक गाइड लाइन होते हैं पर उस गाइड लाइन के पालन कितने उघोग करते है जग जाहिर है जिसके पोल खोलते बहूत ही दुखद घटना अडानी के ही प्लांट और माइंस में दो ड्राइवर की मौत उघोग व्यवस्था की मजदूरों के सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रश्नचिन्ह क्या कारण है इतने वर्षो से उघोग स्थापित है यहां पर कोई भी व्यवस्था सही नहीं है चाहे सड़क की बात करो या अन्य जितने उघोग है उसके मास्टर प्लान रायगढ़ जिले का व्यवस्था को लेकर होना था जो नहीं है उक्त कथन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कही
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अब मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी आज चाहे अडानी हो या अन्य उघोग मजदूर है तो वो है जो कि एक दूसरे के पूरक होते हैं पर सबसे ज्यादा प्रताड़ित तकलीफ शोषण के शिकार मजदूर होता है आज ड्राइवरों के मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा ये बताना होगा ।
बहुत जल्द प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व जिले के पदाधिकारीयों के साथ मजदूरों के हितों के चाहने वालों के साथ मिलकर सभी मजदूर साथियों को संगठित करेगी भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल जिससे मजदूरों की हक के लिए आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिला सके बहुत जल्द रायगढ़ जिले में प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता के नेतृत्व जिले के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मजदूरों के हितों में शासन प्रशासन के प्रतिनिधि की उपस्थिति में मजदूर सर्वश्रेष्ठ अभियान चलायेगी l