पुनर्वास योजना के तहत केबिनेट मंत्री के हाथों चार मजदूरों को मिला चेक बाउंस काट रहे हैं बैंको के चक्कर....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम सांवारांवा, परसिया के चार मजदूरों को श्रमिक पुनर्वास योजना अंतर्गत दिया गया बीस हजार रुपए का चेक बाउंस हो गया जिसके कारण मजदूरो को चार महीने में भी मदद राशि नही मिल सकी। फिलहाल बाउंस हुए चेक को श्रम विभाग ने अपने कार्यालय में जमा करा लिया है और मजदूरों के खातों में आरटीजीएस करने की बात कह रही है लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी उन्हें राशि नही मिल सका है। मजदूरों ने प्रशासन से अविलंब राशि दिलाने की मांग की है। गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम सांवारांवा,परसिया,बसकर के मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बना लिया था। इनमे से बसकर निवासी मजदूर अरविंद भागकर किसी तरह वापस आया जो पूरी घटना की जानकारी परिजन व मीडिया को दी। खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर रोहित व्यास ने तत्काल थाणे के कलेक्टर से बात कर श्रम विभाग के टीम को लगाकर महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों को सकुशल घर वापसी कराई।जिसके बाद श्रमिक पुनर्वास योजना अंतर्गत चारों मजदूरों को लगभग चार माह पूर्व ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में श्रम विभाग ने उन चारों मजदूरों को बीस बीस हजार रुपए का चेक कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के हाथो प्रदान कराया लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद भी उन्हें उक्त मदद राशि नही मिल सकी है।

चार महीने में नही मिल सका मदद राशि: मजदूर :- मजदूर मनबोध,बादल सिंह, इंद्रपाल सिंह बताते हैं कि चेक मिलने के दूसरे ही दिन बैंक में चेक जमा कर दिए लेकिन खाते में राशि नही होने के कारण चेक से राशि प्राप्त नहीं हो सका।बैंक घर आना जाना में तीन महीने बीत गए आखिरकार जिला श्रम कार्यालय जाकर पूरे परेशानी की जानकारी दी जिसके बाद चेक जमा करा लिए और खाते में राशि जमा कराने की बात कही लेकिन लगभग एक माह बीतने को है परंतु खाते में राशि नही आ पाई है।

भागकर आए मजदूर को नही मिली राशि :- महाराष्ट्र में काम करने कुल पांच मजदूर गए थे जिसमें से एक मजदूर बसकर निवासी अरविंद भी था जो वहां से भाग कर किसी तरह आ गया था जो पूरे घटनाक्रम की जानकारी अन्य चार मजदूरों के स्वजन सहित मीडिया को दी लेकिन उसे विभाग श्रमिक पुनर्वास योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि या चेक आज तक नही दिया जिससे वह मजदूर परेशान है उसने प्रशासन से मदद राशि दिये जाने की मांग की है। वही जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी के. केरकेट्टा ने पत्रकारों को बताया कि मजदूरों के खाते का केवाईसी नही हुआ है जिसके कारण उनको राशि नही मिल पाया। मजदूरों के परेशानी को देखते हुए चेक जमा करा लिया गया है। सोमवार को उनके खाते में राशि आरटीजीएस कर दी जाएगी।