शराब के नशे मे पत्नी को बेदम पीटा अस्पताल मे हुई मौत पकड़े जाने के भय से पति ने भी कर ली आत्महत्या....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर / बिश्नामपुर :- शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की अंबिकापुर के अस्पताल में मौत हो गई। इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से बीते 23 अप्रैल की सुबह पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुशार जिले के करंजी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत झुमरपारा निवासी जय साय उर्फ बॉबी पिता मुंशी हरिजन उम्र 26 वर्ष पत्नी व अन्य परिजनों के साथ रहता था। दो दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जय साय ने शराब पी रखी थी। नशे में उसने पत्नी को इतना मारा कि उसकी तबियत बिगड़ गई। करंजी पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर घायल महिला को इलाज के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर में इलाज के दौरान 22 अप्रैल की रात उसकी मौत हो गई। 

आरोपी पति ने भी कर ली आत्महत्या :- पत्नी के मौत की खबर जैसे ही पति को मिली, वह डर गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से उसने 23 अप्रैल की सुबह घर के समीप स्थित साल बृक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई पूरी की।