भाजपाम मोर्चा ने नप्र मंत्री अरूण साव से की सौजन्य मुलाकात

भाजपाम मोर्चा ने नप्र मंत्री अरूण साव से की सौजन्य मुलाकात

भटगांव । भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री व वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती नवीन लीलाधर वैष्णव और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पार्षद वार्ड क्रमांक 1 लक्ष्मी अशोक साहू ने दिनेश लाल जांगड़े के नेतृत्व मे नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से सौजन्य मुलाकात कर नगर मे हो रही विकास कार्यो पर चर्चा किये। साथ ही नगर मे विकास करने के लिए भी नगरीय प्रशासन मंत्री को बोले तो वही नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने अश्वासन देते हुए कहा कि - मेरे तरफ से जो भी काम रहेगा उसको मै निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा और साथ ही नगर पंचायत भटगांव में विकास की गंगा बहाने का मेरा पूरा जोर रहेगा। आप सभी इसी तरह आकर अपनी समस्याएं बताते रहे उनका समाधान करना हमारा दायित्व है ।