Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कुश्ती आयोजन समिति से बलबीर शर्मा, श्याम गुप्ता को बुलाकर सासंद देवेंद्र प्रताप सिंह ने पारंपरिक कुश्ती कराने को लेकर दी विशेष सलाह....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संपादक :- विपिन मिश्रा...✍️
रायगढ़ ! छत्तीसगढ़ के संगीत के क्षेत्र के राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के वृहद कार्यक्रम संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के गणेश चतुर्थी के जन्मदिवस छत्तीसगढ़ शासन के चक्रधर समारोह महोत्सव होता है जिसमे स्थानीय कालाकारों के साथ साथ राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के भारत रत्न, पद्मविभूषण, पद्मश्री पुरुस्कृत विखयात कलाकारों को सुनने देखने के सौभाग्य प्राप्त होता है जिसमे राजा चक्रधर सिंह के जन्मदिवस पारंपरिक खेलो में कुश्ती और कबड्डी को भी स्थान दिया गया है जिसमे अंतराष्ट्रीय स्तर के ऑलम्पिक पदक विजेता भारतीय पहलवानो एवं कबड्डी खिलाड़ी कोच की उपस्थिति रहती है जिसके लिए राजा चक्रधर सिंह के पोते राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज कुश्ती आयोजन समिति से पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार से पहलवान बलबीर शर्मा ,अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कराते खिलाड़ी वरिष्ठ कोच रेन्शी श्याम गुप्ता को बुलाकर सासंद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कुश्ती को राजमहल परिसर क्षेत्र में पारंपरिक स्तर के जो पहले होता था उनके गरिमा स्तर पर कराने पर अपनी सलाह दी ।
जिससे प्रभावित बलबीर शर्मा ने जल्द कुश्ती प्रतियोगिता के संबंध जिला प्रशासन के आयोजन समिति प्रमुख से मिलकर अपने चक्रधर समारोह कुश्ती आयोजन समिति से स्वयं एवं दिनेश जायसवाल, श्याम गुप्ता के साथ मिलकर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन को पारंपरिक स्तर से महल परिसर कराने हेतु चर्चा करने के लिए चर्चा करने की बात कही जिससे राजमहल परिसर क्षेत्र में राजा चक्रधर सिंह के जन्मदिवस में एक यादगार माहौल दिखे यह गरिमामय चर्चा के अवसर पर अनिरुद्ध गुप्ता, एकताल सरपंच बुधेस्वरी पति पंच समाजसेवी हिमांशु चौहान,नटवर उपस्थित रहे l