Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
संवाद शिविर में प्राप्त 126 आवेदनों का किया गया निराकरण...
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान के मंगल भवन में बीते शनिवार को जिला स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास शिकायते जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याऐं एवं शिकायतें सुनी। शिविर में शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 126 आवेदन प्राप्त हुए। जिसे कलेक्टर ने विभागवार देकर उपस्थित अधिकारियों से निराकरण कराया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि शासन आम लोगों तक पहुंच कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। इन आवेदनों पर कार्रवाई की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए जन चौपाल के पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने बाल श्रम नहीं कराने तथा बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की बात कही। गर्भवती माताओं से कहा कि सभी गर्भावस्था के पहली तिमाही में पंजीयन जरूर कराएं जिससे सभी को आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क मिलेगी। आंगनवाड़ी केंद्रों से आवश्यक रूप से पोषण आहार लेना जरूरी बताया।
स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड, बीपीएल एवं एपीएल सभी परिवारों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय का आयोजन हर 15 दिन में करना अनिवार्य बताया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विधात्री सिंह, सीईओ विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू, सुनील साहू , तहसीलदार संजय राठौर, अभय प्रताप सिंह, बीईओ फुलसाय मराबी, बीआरसी अजेंद्र नाथ दुबे सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे ।