छत्तीसगढ़ के NHM के कर्मचारी 5% और 27% मांग को लेकर अक्टूबर में हड़ताल पर

Oct 1, 2024 - 17:45
 0  374
छत्तीसगढ़ के NHM के कर्मचारी 5% और 27% मांग को लेकर अक्टूबर में हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ में कार्यरत समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी 18 अक्टूबर 2024 के हड़ताल में जा रहे हैं| क्योंकि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारीयों का 5% सैलरी हर साल अप्रैल में बढ़ता है| तो इस साल अप्रैल 2024 में बढ़ना था पर वह अभी तक नहीं बढ़ा है| तथा 27% भी बढ़ना था वो भी नहीं बढ़ा है| जिससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारीयों को घर चलाने में परेशानी हो रही है| छत्तीसगढ़ एन एच एम के अध्यक्ष एवं कर्मचारी 5% और 27% के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और मिशन संचालक जगदीश सोनकर के पास बार बार मुलाकात के बाद झूठा आश्वासन दे कर कर्मचारियों के साथ धोखा दिया गया है| जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है| और अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने वाले हैं एन एच एम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह डगमगा जाएगी छत्तीसगढ़ की| क्योंकि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को 60% एन एच एम के कर्मचारी काम करके सभालते है|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow