Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
नवीन विद्युत ट्रासफार्मर लगने से उपभोक्ताओं ने जताई खुशी विभाग का जताया आभार....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़सरा खास में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को गाज गिरने से खराब हो गया था जिसके चलते दो दिनों से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई थी । जनप्रतिनिधियों की पहल व विद्युत विभाग की तत्परता से बड़सरा खास में नया ट्रासफार्मर लगा दिया गया है। इससे मोहल्लेवासियों को राहत मिली है।
आपको बता दें कि यहा लगे ट्रांसफार्मर की टंकी के चेंबर से तेल टपक रहा था। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसमें खराबी आ गई और विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। बहरहाल नया ट्रासफार्मर लगाने से बिजली सप्लाई बहाल हो गई है। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान जनपद सदस्य सुनील साहू, पूर्व सरपंच जगनारायण सिंह, रक्षेन्द प्रताप सिंह, पहलवान साहू, जुगेश्वर गोस्वामी, परमेश्वर यादव, प्रेम यादव, मितेश साहू, सुरेश जायसवाल मौजूद रहे।