Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर /भैयाथान:- प्रशासनिक दृष्टिकोण से ओडगी जनपद के प्रभारी सीईओ नृपेंद्र सिंह को भैयाथान जनपद का अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दे दिया गया है। श्री सिंह ने बीतें गुरुवार को विधिवत जनपद सीईओ का पदभार ग्रहण कर लिया है।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शासन की हर योजनाओं को ज़रूरत मंदों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि भैयाथान के प्रभारी सीईओ रहे विनय कुमार गुप्ता को कार्यालय आदिवासी विकास विभाग सूरजपुर में कार्य करने का आदेश जारी किया गया है।