विश्वफोग्राफी दिवस में वतिष्ठ फोटोग्राफरों का रायगढ़ में सम्मान
दिनाँक 21/8/2024 को रायगढ़ फोटोग्राफी एशोसिएशन के द्वारा वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान एवं आम (जनरल) बैठक सोमरेन गार्डन, प्राची विहार अतर मुड़ा रोड रायगढ़ में सम्पन्न हुआ।
सर्व प्रथम वरिष्ठ फोटोग्राफरों एवं उपस्थित सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बैठक में माईक का संचालन एवं उद्बोधन का कार्य हमारे संगठन के चंद्रमणि बेहरा (चंदू) के द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहे।
इस बैठक में फोटोग्रफरों कि समस्या एवं संगठन के विकास पर फोटोग्राफरों ने अपना अपना सुझाव प्रस्तुत किये जिस पर विस्तृत चर्चा की किया गया।
दोपहर भोजनोपरांत बहुत ही उत्साह के साथ फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को तैवहार के रूप में केक काटकर खुशियां मनाया गया। साथ ही हमारे वरिष्ठजनों ने संगठन को लेकर अपना अपना वक्तव्य दिए।
तत्पश्चात आमंत्रित वरिष्ठ फोटोग्रफरों में सर्व योगेश पांडेय, राजा भैया, धनंजय सिंह राजपूत, थानसिंह चौधरी, मालिकराम डनसेना। वरिष्ठ फोटोग्राफर अतिथिओं के मंचासीन होने के उपरांत संगठन के अध्यक्ष महोदय श्रवण ने वरिष्ठ महोदयों के फोटोग्राफी सफर पर विशेष प्रकाश डालते हुए बैठक में उपस्थित सभी लोगो को अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वरिष्ठ जनों का बुके, शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर आत्मीयता के साथ सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान में उपरोक्त पाँच महानुभावों को सम्मानित करना था।किंतु किसी अपरिहार्य कारण से हमारे वरिष्ठ योगेश पांडेय (पूर्व अध्यक्ष) एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर धनन्जय सिंह राजपूत (हमारे कोषाध्यक्ष अजय राजपूत के पिता ) अनुपस्थित रहे। चूंकि कार्यक्रम का समापन हो चुका था।फिर भी हम कुछ पदाधिकारी श्री धनन्जय जी के निवास स्थान जाकर उन्हें ससम्मान भेंट किये। श्री योगेश पांडेय जी के निवास पहुँच कर पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें भेंट करना है।इस कार्य को भी कुछ दिनों में पूरा करना है।
इसी कड़ी में इस आम बैठक में संगठन के सचिव नंदू भैया के द्वारा पिछले कार्यक्रम (फोटो प्रदर्शनी) का आय ब्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर.पी.ए. संगठन के पदाधिकारियों, सभी सदस्यों का जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में शुभारम्भ से लेकर समापन तक उपस्थित रहे इसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद