Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता : - दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलईकछार (शशिपुर) निवासी 32 वर्षीय सीमुन पति विजय रवि का शव 10 अगस्त को उसके घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला था। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति द्वारा दो पत्नियों सीमुन व दूसरी आंचल को साथ रखा गया था। 9 अगस्त को पति ने दोनों पत्नियों के साथ खाना खाया। उसकी पहली पत्नी सीमुन घर में शराब के नशे में खूब झगड़ा कर रही थी, तब पति विजय ने कहा कि घर का पूरा सामान बेचकर शराब पी जा रही हो। इस पर वह भडक गई और कहने लगी कि मेरा सामान है, मैं कुछ करूं, तुम बोलने वाले कौन होते हो? कहकर गाली-गलौज करने लगी। दोनों के बीच लड़ाई के बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। विवाद के बाद पश्चात पति दूसरी पत्नी के साथ गौठान में जाकर सो गया था।
इसी बीच रात में ही सीमुन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पति व सौतन द्वारा आए दिन मृतका के साथ विवाद किया जाता था। मामले में पुलिस ने मृतका के पति विजय रवि पिता चैतु एवं सौतन आंचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना उपरांत पति व सौतन फरार हो गए थे।