एनएसयूआई नेता अनुराग यादव की सड़क दुर्घटना मे मौत मसरा मातम....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर / बिश्रामपुर :- एनएसयूआई भटगांव विधानसभा के पूर्व महासचिव व युवा यादव समाज के जिला पदाधिकारी अनुराग यादव की शनिवार की रात सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। वह देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी लाश सुबह गांव से पहले पंचायत भवन के पास सड़क पर औंधे मुंह पड़ी मिली। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर निवासी 27 वर्षीय अनुराग यादव पिता राजेश यादव एनएसयूआई भटगांव विधानसभा के पूर्व महासचिव व युवा यादव समाज का जिला पदाधिकारी था। वह शनिवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे बिश्रामपुर से अपनी बाइक से अपने घर लौट रहा था।

घरवालों ने किया था फोन :- बताया जा रहा है कि युवक जब देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो परिजन द्वारा उसके मोबाइल पर कॉल किया गया था। लेकिन युवक द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया था। इसके पश्चात युवक द्वारा रात करीब 12 :00 बजे अपने भाई को मोबाइल से कॉल बैक किया गया था, लेकिन भाई द्वारा किसी कारणवश कॉल रिसीव नहीं किया जा सका।