आत्मानंद स्कूल में योजना अंतर्गत नवमीं की 56 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया

आत्मानंद स्कूल में योजना अंतर्गत नवमीं की 56 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया

आशुतोष गुप्ता सीपत 

सीपत -- आत्मानंद स्कूल में योजना अंतर्गत नवमीं की 56 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। छात्राओं ने साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जाहिर की।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल पाटनवार एसएमडीसी के सदस्य गीता देवी साहू उपस्थित रहे। एसएमडीसी अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम रमन के कार्यकाल की योजना अब बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कहा कि छात्राओं के परिणाम निरंतर बेहतर आने लगे है। जिसकी खुशी अब माता पिता के चेहरों पर भी झलक रही है। शाला प्राचार्या टी विजयलक्ष्मी ने कहा कि बच्चे अनुशासित होकर अध्ययन करें व नियमित शाला आकर अपने कर्तव्यों का पालन करें। इस अवसर पर प्राचार्या टी विजयलक्ष्मी, संस्था प्रभारी पीके पटेल, संतोष सिंह, लोभेराम साहू, सरिता यादव, रेखा कश्यप, रिचा तिवारी, शची श्रीवास, लतेल यादव, अनवर सहित अन्य उपस्थित रहे।