Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरा के अम्माखोखा में डबरी में डूबने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक आर्यन पिता सितंबर अगरिया शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक जब बच्चा घर नही लौटा तो परिजन मोहल्ले में उसकी खोजबीन करने लगे। उसे खोजते-खोजते गोठान के समीप डबरी में जाकर देखा तो मृतक का चप्पल और कपड़ा तालाब की मेड़ पर रखा था । परिजनों ने आशंका वश डबरी में उसकी तलाश की। इस दौरान आर्यन का शव मिला।
इसकी सूचना गाँव के सरपंच ने थाने में दी। शव को भैयाथान शव गृह में रखा गया। शनिवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।