डीजे की धुन मे डांस करने को लेकर विवाद युवक की बेदम पिटाई आठ आरोपी गिरफ्तार....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...

सूरजपुर / बिश्रामपुर :- 11 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे में नाचने को लेकर एक युवक का अन्य युवकों से विवाद हो गया था। इस घटना के 8 दिन बाद 19 सितंबर को 10 युवकों ने मिलकर उसकी रॉड, डंडे व लोहे की चेन से बेदम पिटाई कर दी थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। रिपोर्ट पर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम महावीरपुर निवासी प्रभात चक्रवर्ती पिता विनय चकवर्ती 19 वर्ष ने 19 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसके चचेरे भाई अविनाश उर्फ राजा पिता संतोष चकवर्ती 26 वर्ष के साथ गांव के ही आरोपी कैलाश, दिलीप, विदुर, कृष्णा, प्रेम सिंह, आलोक सिंह, बसंत, अमर सिंह प्रीतम एवं सूर्या द्वारा जमकर मारपीट की गई है। उसने बताया कि 11 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचने गाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश पर आरोपियों ने 19 सितंबर की रात 8.30 बजे ग्राम पंचायत महावीरपुर में ही अविनाश उर्फ राजा के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडा, रॉड तथा लोहे की चेन से मारपीट की है। मारपीट में अविनाश के सिर, चेहरा व गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।