Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. उत्तम सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ व पीसीपीएनडीटी नोडल डाॅ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैयाथान में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा का सफलतापूर्वक संचालन की जा रही है। इस तारतम्य में आज सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के अंतर्गत कम से कम चार एएनसी जांच और छह एचबीएनसी विजिट के कुल 41 हितग्राहियों को सेवा प्रदान कर सुरक्षित मातृत्व के लिए परामर्श दी गई एवं इनमें से 25 हितग्राहियों को निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा प्रदान की गई। शासकीय संस्थानों में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से मातृ- मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा उच्च जोखिम गर्भवती एवं गर्भस्थ शिशु में जन्मजात विकृति की पहचान करने में कारगर साबित हो रही है ताकि संबंधित मरिजों को समय पर उपचार प्रदान की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनोग्राफी की सुविधा होने से ग्रामीण अंचल में रहने वाले गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी राहत है। इससे मातृ- मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी, साथ ही साथ समय एवं आर्थिक हानि होने से भी उनको बचाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से विकास खंड भैयाथान के लोगो में हर्ष व्याप्त है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह ने विकासखंड के लोगों से अपील किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैयाथान में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा का प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को उपस्थित होकर अधिक से अधिक गर्भवती माताएं इस सुविधा का लाभ ले सकते है। आज सोनोग्राफी सेवाएं प्रदान करने में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निशा नीलकंठ डोंगरे, सोनोग्राफी विभाग प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डाॅ. राजेन्द्र कुमार, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. उषा सिंह, डॉ. नेहा पैकरा, बीपीएम कंचन जायसवाल, आरएमए तोपान सिंह दायमा, ओएओ अमित चौरसिया, सोनोग्राफी टाइपिस्ट जतिन कुमार, बीपीएल इंजीनियर संजय चौहान, स्टॉफ नर्स प्रीति कूजूर, अर्चना, दीप अंजना, काउंसलर मानमती, राधा यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।