जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन

Oct 1, 2024 - 08:31
 0  52
जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन

      

आशुतोष गुप्ता सीपत 

बिलासपुर -- शासकीय जे.पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) के अंग्रेजी विभाग के स्नातकोत्तर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा नव प्रवेशित (डण्। म्दहसपेी प् ैमउण्) छात्र-छात्राओं का स्वागत व गत वर्ष (डण्। म्दहसपेी प्ट ैमउण्) विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एल. निराला, जन भागीदारी अध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए. तिर्की, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सावित्री त्रिपाठी, डॉ. अल्का शुक्ला, डॉ. शशिी दीवान व एम.ए. अंग्रेजी साहित्य के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष डॉ. सावित्री त्रिपाठी द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. निराला ने अंग्रेजी भाषा का महत्व बताते हुए छात्र-छात्राओं को नई ऊर्जा के साथ जीवन में नए आयामों पर पहुँचने की प्रेरणा दिया। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी की उपस्थिति से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम समाप्ति उद्बोधन डॉ. अल्का शुक्ला, डॉ. शशि दीवान द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow