शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत लेकर तहसीलदार के समक्ष उपस्थित हुऐं ग्रामीण कहा तहसीलदार ने ग्राम सभा से लेकर आयें प्रस्ताव त्वरित करेंगे कार्रवाई....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता.....✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत रगदा व ग्राम बसकर के ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत के शासकीय भूमि में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत लेकर तहसीलदार के समक्ष उपस्थित हुये और अतिक्रमणकारियों पर बेदखली की कार्यवाही करते हुये उचित कार्यवाही की मांग किये !

 जिस पर तहसीलदार संजय राठौर ने फटाफट अंदाज में ग्राम रगदा व बसकर वासियों को समझाइस देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में किये गए अतिक्रमण को हटाने का पूरा अधिकार ग्राम सभा को है आप सभी ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित कर बेदखली की कार्यवाही करें जिसकी एक प्रति मुझे भी दें ताकि पुलिस व प्रशासन की मदद भी आपको  उपलब्ध करायी जा सके। तहसीलदार के इस के फटाफट अंदाज की ग्रामीणों ने काफी सराहना की और आगामी ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित कर अतिक्रमणकारियों पर बेदखली की कार्यवाही करने की बात कही।