Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिले के समीपस्थ ग्राम नमदगिरी निवासी राकेश दत्त तिवारी पिता शंभू दत्त तिवारी ने थाना सूरजपुर मे उपस्थित होकर गुम इंशान की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर मे तुलसी प्रसाद पिता स्व. संग्राम सिंह 67 माह से काम कर रहा था जो दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:00 मकान मालिक को बोला कि मै बाहर हो कर आता हूँ बाद इसके वह घर लौटकर नही आया गुम इंशान तुलसी प्रसाद के नात रिश्तेदार के घर भी पता किया गया पर उसका कही पता नही चला ।
पुलिस को दर्ज कराये गये रिपोर्ट मे गुम इंशान व्यक्ति ग्राम नरेशपुर थाना सूरजपुर रंग सावला कद 5 फिट आसमानी रंग का टी शर्ट तथा चेकदार काला रंग का लोवर पहना हुआ है जो सरगुजिहा हिन्दी बोलता है वहीं प्रार्थी के रिपोर्ट पर सूरजपुर पुलिस गुम इंशान क्रमांक 95/2024 कायम कर पतासाजी मे जुट गई है