हाथियों ने फिर मचाया कोहराम कच्चे मकान सहित फसल किये क्षतिग्रस्त...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- जिले के प्रेमनगर विकासखंड के महेशपुर (चितखई पारा) मे हाथियों का तांडव लगातार जारी है  11 हाथियों के दल ने चितखई पारा स्थित पंडरी पानी हीरासाय सिंह के कच्चे मकान धान , अरहर सहित अन्य फसलों को क्षतिग्रस्त कर दिया है वहीं वन विभाग लगातार लोगों को सतर्क करने मे जुटा हुआ है

फिलहाल 11 हाथियों के झुंड ने ग्राम महेशपुर के आसपास जंगल मे डेरा जमाये हुऐ है । कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क को प्रेमनगर से यह जानकारी हमारे सहयोगी राजेश सारथी ने दी है ।