धान खरीदी केंद्र केवरा में अतिथियों ने पूजा पाठ कर किया धान खरीदी का शुभारंभ...

Nov 28, 2024 - 22:16
Nov 28, 2024 - 22:20
 0  14

किसानों को सरकार के सभी योजनाओं का मिल रहा समुचित लाभ - प्रकाश दुबे....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- भैयाथान क्षेत्र के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केवरा में समिति में अध्यक्ष कुवंर सिंह व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा पाठ व किसानों का माल्यार्पण कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकाश दुबे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा किसानों को दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में विस्तार से उपस्थित किसानों को बताया व कहा कि काग्रेंस के राज में हम लोगो ने किसानों की दुर्दशा को देखते हुए आंदोलन किया था और आज भाजपा सरकार में किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही है ।

जिससे किसानों को समिति में धान विक्रय करने आने पर किसी प्रकार की कोई तकलीफ नही हो रहा। उपस्थित किसानों को भाजपा मंडल महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता, शीतल गुप्ता व समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने भी संबोधित करते हुए सरकार के योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।केवरा समिति में धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर 7 किसानों से 335,20 क्विंटल धान की खरीदी की गई ।

 वहीं कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो युवा मोर्चा महामंत्री संदीप दुबे व आभार समिति प्रबंधक राजेश कुशवाहा के द्वारा किया गया । इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा हेम सिंह,राकेश पाठक,समिति के पूर्व उपाध्यक्ष संत कुमार दुबे, वीरेंद्र दुबे,शमशेर सिंह, मृत्युंजय तिवारी,प्रदीप राजवाड़े,राजित तिवारी,सुनील जायसवाल समिति के कर्मचारियों मे रिशु दुबे,भूपेश सिंह, गिरजा शंकर,सत्यम गुप्ता,जावेद खान,मनोज कुशवाहा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow