अनियंत्रित होकर कार टकराई पान ठेले से शार्ट सर्किट से कार सहित ठेले मे लगी भीषण आग....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- शुक्रवार को बीती रात विश्रामपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पान ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ठेले में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कार में आग लग गई, और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई,, घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक रामानुजनगर (श्रीनगर)  के निवासी बताए जा रहे हैं। जैसे ही आग लगने की खबर मिली, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया गया। तो यह पूरा मामला तिलसिवा गांव का बताया जा रहा है । वहीं पान ठेला व्यवसायी के हुऐ नुकसान के अनुमानित राशि की जानकारी फिलहाल नही मिल पाई है ।