रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी संजना साहू प्रथम

रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी संजना साहू प्रथम

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत विकासखंड सारंगढ़ से ग्राम लेंध्रा छोटे के युवा संगठन समिति द्वारा संचालित रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सारंगढ़ कक्षा 11वीं में अध्ययन रत कुमारी संजना साहू के द्वारा माता लक्ष्मी का चित्र बनाकर प्रथम पुरस्कार राशि 1101 रुपए प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया । युवा संगठन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं पंच सरपंच सभी ने एवं समस्त ग्राम वासियों ने बालिका की प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए असीम शुभकामनाएं दिए ।