छत्तीसगढ़ में अनुपमा केसरवानी महिला मोर्चा अध्यक्ष सारंगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त

भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में अनुपमा केसरवानी महिला मोर्चा अध्यक्ष सारंगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथीश्रीनिवासन जी के द्वारा साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया
सारंगढ़ -भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केसरवानी जी ने केंद्र सरकार मोदी जी के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए एक अभियान शुरुआत किया गया था।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं से जुड़ने के प्रयासों के तहत पार्टी के सदस्यों ने एक साल में उनके साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है। सेल्फी विद बेनिफीशियर में वे एक करोड़ लाभार्थियों के साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं के साथ सेल्फी लेकर लाभार्थियों को जानकारी देने और उनके साथ सेल्फी लेकर एक करोड़ के माध्यम से अपलोड करती जा रही है।
भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केसरवानी जी केन्द्र सरकार की योजनाओं के साथ जैसे आयुष्मान कार्ड,जन धन योजना, मातृत्व योजना उजवला योजना, उजाला योजना,जल जीवन मिशन,वृद्धा पेंशन योजना इत्यादि का विवरण लेकर उन्हें अपलोड कर केन्द्र सरकार को जानकारी दे रही है।
इसी क्रम में सारंगढ़- बिलाईगढ जिले के भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केसरवानी जी को पुरे छत्तीसगढ़ में दुसरा स्थान मिलने पर प्रदेश कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथीश्रीनिवासन जी के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के साथ और भी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?






