Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- आज शुक्रवार की दोपहर चेन्द्रा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैसरी में बेटे ने अपने पिता की टांगी मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे आरोपी भुवन पैकरा ने पिता मृतक खेमसाय पैकरा की टांगी से सिर में वार कर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी भुवन पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता खेमसाय पैकरा शराबी था। आए दिन शराब पीकर पूरे परिवार को गाली-गलौज, लड़ाई झगड़ा करता रहता था। समझाने पर भी नहीं मानता था। शुक्रवार को भी शराब पीकर पूरे परिवार को गाली- गलौज, लड़ाई झगड़ा कर रहा था। समझाने पर वह घर से बाहर चला गया। आज दोपहर 3:00 बजे आकर फिर घर वालों से लड़ाई करने लगा। इससे भुवन पैकरा नाराज हो गया और अपने पिता खेमसाय पैकरा के सिर में टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वही पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।