Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बसकर में मितानिन दिवस के अवसर पर सभी मितानिनों को क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू व सरपंच ललिता सिंह ने साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य सुनील साहू ने कहा कि शासन ने माताओं को स्वयंसेवी सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप नियुक्त कर आज गांव के प्रत्येक मोहल्ला में स्वास्थ्य सेवाओं को घर घर तक पहुंचाया, सरकार के कार्यक्रमों को जमीन पर लागू करना, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, जन्म-मृत्यु, और अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी देना, मरीज़ों की निगरानी करना, जागरूकता फैलाकर माताओं को बच्चों के पोषण के प्रति सजग करना स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करना समुदायों के लिए मार्गदर्शन और सहायता में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।
मितानिनों की सहभागिता और कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 23 नवंबर को मितानिन दिवस रूप में मनाने का निर्णय लिया तब से प्रतिवर्ष इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव नरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में मितानिन मौजूद रहे।