Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिला में दिवंगत पंचायत सचिव कृष्ण प्रसाद सोनी की पत्नी संतरा देवी सोनी को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू द्वारा दी गई, जो एक्सिस बैंक द्वारा पंचायत सचिवों के लिए दुर्घटना मृत्यु बीमा योजना के तहत थी। यह योजना ग्राम पंचायत सचिवों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करती है, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
शासन स्तर पर एक्सिस बैंक में सभी ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन खातों के लिए एक एमओयू किया गया था, जिसमें खाताधारक के नॉमिनी को 30 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा देने का प्रावधान है। कृष्ण प्रसाद सोनी की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद, उनकी पत्नी संतरा देवी सोनी को यह सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें शाखा उपप्रबंधक अविश अम्बस्थ, क्लस्टर हेड पार्थाे सिन्हा, बीएसएम सतपाल सिंह और शासकीय रिलेशनशिप मैनेजर रविन्द्र पाल शामिल थे।